नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रताल के गंगा दशहरा मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा दिए

1 min read

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रताल के गंगा दशहरा मेले की व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा दिए दिशा निर्देश

 

*भोपा मुजफ्फरनगर 25 मई प्राप्त समाचार के अनुसार थानाक्षेत्र भोपा के शुक्रताल स्थित गंगादशहरा मेले को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ मेला स्थल का भौतिक निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । श्रद्धालुओं से की गयी अपील ।* थानाक्षेत्र भोपा के पवित्र तीर्थस्थल शुक्रताल में आयोजित गंगादशहरा मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 24.05.2026 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ मेला क्षेत्र का विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मेला परिसर, मुख्य स्नान घाटों, पार्किंग स्थलों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, यातायात संचालन, खोया-पाया केन्द्र, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल सहायता केन्द्र, फायर सेफ्टी व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की आवाजाही के मार्गों का गहनता से निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके अतिरिक्त महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपील की गयी कि सभी श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, गहरे पानी में जाने से बचें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन अथवा संदिग्ध स्थिति दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा प्रशासनिक अधिकारी को सूचित करें। साथ ही श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करने की भी अपील की गयी।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेला अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए ताकि गंगादशहरा मेला सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री महादिक अक्षय संजय सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon