नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 25, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

दिनेश कुमार सहगल चेयरमैन,फिल्म उद्योग,मनोरंजन एवं मीडिया नियुक्त


दिनेश कुमार सहगल चेयरमैन,फिल्म उद्योग,मनोरंजन एवं मीडिया नियुक्त ।

लखनऊ 25 मई प्राप्त समाचार के अनुसार

पंजाब चैम्बर ऑफ कामर्स एवं उद्योग (पी0सी0सी0आई0) द्वारा फिल्म एवं मीडिया जगत से जुड़े अनुभवी व्यक्तित्व पूर्व उप निदेशक] फिल्म बन्धु,उत्तर प्रदेश सरकार तथा सह संस्थापक,इन्डियन फिल्मस एकादमी दिनेश कुमार सहगल को राज्य के लिये फिल्म उद्योग, मनोरंजन और मीडिया कमेटी एवं निवेश समिति, यू0पी0 स्टेट कौंसिल का अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

पी0सी0सी0आई0 (पंजाब चैम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज) के कार्यकारी निदेशक श्री आर0के0 शरण ने कहा कि दिनेश कुमार सहगल के नेतृत्व में फिल्म और मनोरजंन उद्योग के विकास को प्रोत्साहित करने,निवेश को सुगम बनाने और सरकारी विभागों, उपयोगिताओं,उद्योगों और निवेशकों के साथ हितधारकों की सहभागिता बढ़ाने के लिये लक्षित पहल की जायेगी। उन्होंने कहा दिनेश सहगल के नेतृत्व में फिल्म एवं मीडिया क्षेत्र में संगठन को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

श्री सहगल ने बताया कि उनकी प्राथमिकताएं विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वय स्थापित करना और फिल्म एवं मनोरजंन उद्योग के लिये संवाद, नवाचार और सतत विकास के लिये मजबूत मंच तैयार करना है। सहयोगात्मक विकास का महत्व और देश भर में सार्वजनिक निजी भागीदारी को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता है। श्री सहगल ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश में फिल्म] मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने तथा उद्योग जगत और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु कार्य करेंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon