रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल, शुभमन गिल, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और
1 min read
एक दहकता सूर्य की
*******************
रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल, शुभमन गिल, सूर्य कुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल आदि नाम क्रिकेट जगत के गगन-नक्षत्रों का है। इनकी अपनी विशिष्ट चमक है। प्रखरता है। लेकिन….
लेकिन वैभव के भैरव-मिश्रण के समक्ष उक्त प्रकाशपुंज निस्तेज लगने लगे हैं। सूर्य-वंश के प्रचंड तेज और अथाह तपिश का दुनिया को यथार्थ एहसास कराता यह 15 वर्षीय तरुण वस्तुतः करिश्मा है। विपक्षी खेमे में कोहराम और हाहाकार मचा देने वाले इस अद्भुत बालक को देखकर साबित होता है कि “वैभव सूर्यवंशी” बनता नहीं है, “पैदा होता है”।
कल कोई दूसरा चमत्कार पैदा हो सकता है लेकिन वह भी चमत्कार ही होगा क्योंकि चमत्कार बताने के लिए चमत्कार से ऊपर कोई शब्द नहीं और वैभव सूर्यवंशी साक्षात एक चमत्कार है।
इस बेमिसाल तरूणाई के साथ पूरे राष्ट्र की दुआएं हैं।


