नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 29, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं अन्य समुदाय आधारित कामगारों को

1 min read

Press Release

दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों एवं अन्य समुदाय आधारित कामगारों को सशक्त बनाने के लिए पीएनबी ने शुरू की “डिजी पीएनबी श्रम साथी” योजना

मई 29, 2026: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने मौजूदा खाताधारकों को 1 लाख रुपये तक का बिना गारंटी डिजिटल ऋण देने के लिए अपनी “डिजी पीएनबी श्रम साथी” योजना शुरू की है जो केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों, सरकार प्रायोजित एजेंसियों, विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों आदि में कार्यरत समुदाय आधारित अग्र कामगारों (कम्युनिटी-बेस्ड फ्रंटलाइन वर्कर्स) को दिया जा रहा है। यह ऋण केवल डिजिटल माध्यम से ही उपलब्ध है।

‘विजन विकसित भारत@2047’ के अंतर्गत विकसित भारत के दृष्टिकोण के एक भाग के रूप में, इस योजना का उद्देश्य भारत में कार्यबल की वंचित श्रेणी के समावेशी विकास, वित्तीय सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक उत्थान को बढ़ावा देना है।

यह योजना कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल सामुदायिक कामगारों हेतु तैयार की गई है, जिनमें शामिल हैं:

i. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (एडब्लूडब्लू, आंगनवाड़ी सहायिका (एडब्लूएच), मिनी-आंगनवाड़ी कामगार (महिला एवं बाल विकास विभाग)।

ii. आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कामगार, आशा सुविधाप्रदाता, लिंक वर्कर्स (कुछ राज्यों में) (स्वास्थ्य विभाग में)।

iii. मध्याह्न भोजन रसोइये / रसोइया-सह-सहायिका, वयस्क साक्षरता मिशन कामगार (शिक्षा और साक्षरता विभाग)।

iv. सफाई मित्र / स्वच्छता कामगार, स्वच्छ भारत मिशन कामगार, घर-घर कचरा इकट्ठा करने वाले (यूएलबी द्वारा नियुक्त) (स्थानीय निकायों / नगर निगमों में)।

v. वन रक्षक (दैनिक वेतन भोगी), वन अग्नि प्रहरी, वृक्षारोपण और नर्सरी कामगार (वन विभाग)।

vi. अन्य केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों जैसे बीएचईएल, गेल, सेल, ओएनजीसी आदि में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी / संविदात्मक कर्मचारी।

योजना के प्रमुख आकर्षण:

क्रम सं. मानक विवरण

1. उद्देश्य व्यक्तिगत उपभोग के लिए (सभी उद्देश्यों के लिए)

2. ब्याज दर वर्तमान में 11% (आरएलएलआर से लिंक्ड)

3. ऋण की सीमा न्यूनतम: 10,000 रूपये | अधिकतम: 1,00,000 रूपये

4. पात्रता उधारकर्ता की न्यूनतम आयु – 21 वर्ष हो व केवाईसी अनुपालनकर्ता ईटीबी ग्राहक होने के साथ उधारकर्ता लाभकारी रूप से कार्यरत हो, वार्षिक पारिवारिक आय (वास्तविक साथ ही साथ अनुमानित) 3,00,000 रूपये तक होनी चाहिए।

5. प्रसंस्करण शुल्क/ प्रलेखीकरण शुल्क

शून्य

6. मार्जिन शून्य

7. पुनर्भुगतान अधिकतम: 36 महीने (अधिकतम 60 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो)

8. ऋण बीमा इन ऋण खातों को कवर करने के लिए समूह ऋण बीमा की व्यवस्था होगी। प्रीमियम बैंक द्वारा वहन किया जाएगा।

8. योजना तक पहुंच के लिए प्लेटफार्म https://digishramsaathi.pnb.bank.in:5443

इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के रिटेल आस्ति व्यवसाय प्रभाग के महाप्रबंधक श्री सुबोध कुमार ने कहा: “सरकार के ‘विजन विकसित भारत@2047’ के अनुरूप, पंजाब नैशनल बैंक को हमारे देश के समर्पित अग्र सामुदायिक कामगारों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए “डिजी पीएनबी श्रम साथी” डिजिटल ऋण योजना शुरू करने पर गर्व है। सुलभ औपचारिक ऋण प्रदान करके, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आशा, आंगनवाड़ी और स्वच्छता कामगारों जैसे आवश्यक जमीनी कामगार अब अनौपचारिक ऋण पर निर्भर न रहें और वास्तविक वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकें। ऋण राशि को सुरक्षित करने का बीमा प्रीमियम बैंक द्वारा वहन किया जाएगा।

यह उत्पाद डिजिटल माध्यम में लॉन्च किया जा रहा है, जो संपूर्ण (एंड-टू-एंड) डिजिटल समाधान प्रदान करता है और न्यूनतम दस्तावेजों की आवश्यकता के साथ कभी भी, कहीं भी एक सहज और सुविधाजनक आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा।”

***********

 

 

 

 

 

 

 

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon