नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 30, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला महिला चिकित्सालय में संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) का सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किया

1 min read

*जिला महिला चिकित्सालय में संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) का सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किया निरीक्षण*

 

*मुजफ्फरनगर, 30 मई 2026*

 

जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जिला महिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने प्रयोगशाला में उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। प्रयोगशाला में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिले तथा जांच रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाए, यह सुनिश्चित किया जाए।

 

इस अवसर पर डॉ. राधा चौधरी द्वारा प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच प्रक्रियाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार की जांचें नियमित रूप से की जा रही हैं तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सालय प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जांच कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर भी विशेष जोर दिया।

 

इस दौरान चिकित्सालय एवं प्रयोगशाला से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon