नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 30, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न


जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न ।

_____________________________

 

मुजफ्फरनगर 30 मई 2026 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आज जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई सम्पन्न।

बैठक में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापार बंधुओ की एक एक करके समस्याओं को सुना गया। बैठक में व्यापार बंधु से कहा गया कि जो भी समस्या हो उसको लिखित में उपायुक्त प्रशासन राज्य कर को उपलब्ध कराएं । बैठक में यातायात विभाग, विद्युत, राज्य कर, नगर पालिका, लोक निर्माण आदि विभागों की समस्याओं से अवगत कराया गया, जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापार बांधुओ की समस्याओं का शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण किया जाए, उन्होंने नगर में जल भराव की समस्या व स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के निस्तारण करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया। शनिवार व मंगलवार को मंडी गेट पर जाम लगे होने की समस्या के दृष्टिगत वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए । व्यापार बंधुओ ने अवगत कराया शहर में कहीं पर निर्माण कार्य किए जाते हैं वहां पर किस विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है, उनके द्वारा बोर्ड नहीं लगाया जाता है, जिस कारण मालूम नहीं चलता किसके द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में हो रहे निर्माण कार्य व तथा अन्य विकास कार्य योजनाओं से संबंधित पूर्ण विवरण के साथ कार्य प्रारंभ होने से पहले बोर्ड साइट पर अवश्य लगवाए जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात, उपयुक्त प्रशासन राज्य कर, जिला वनाधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी तथा व्यापार संगठनों के पदाधिकारी गणो द्वारा प्रतिभाग किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon