टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न सम्पन्न कराने मुजफ्फरनगर के जिला पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
1 min read
टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न सम्पन्न कराने मुजफ्फरनगर के जिला पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
मुजफ्फरनगर 30 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
*आ्गामी टीजीटी परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जिला पंचायत सभागार में सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों व नोडल अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।*
जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा दिनांक 03/04.06.2026 को प्रतिदिन 02 पालियों में होनी प्रस्तावित है। उक्त परीक्षा को जनपद में निर्विघ्न, सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 30.05.2026 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में सैक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों व नोडल अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, परीक्षा केन्द्रों के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य, जोनल/सैक्टर मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान अधिकारीगण द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की समुचित व्यवस्था करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अधिकारीगण द्वारा स्ट्रांग रूम की तथा परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु व्यापक प्रबन्ध करने के लिये भी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


