सिविल लाइंस पुलिस कि लुटेरों से मुठभेड़
1 min read
सिविल लाइंस पुलिस कि लुटेरों से मुठभेड़: महिलाओं से जेवरात लूटने वाला हिस्ट्रीशीटर हुआ लंगड़ा। मुजफ्फरनगर 2 जून प्राप्त समाचार के अनुसार*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा महिला के कानो से झुमकी छिनैती के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।*
*गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल व 11,500/-(कुण्डल बेचकर अर्जित किए गए) बरामद।*
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्र एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 01.06.26 को थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली कट के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक मोटरसाईकिल सवार को चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने का प्रयास किया। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया गया, पुलिस टीम से खुद को घिरता देख बदमाश द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी। जिसमें बदमाश के बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल व 11,500/-(कुण्डल बेचकर अर्जित किए गए) बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* तहसीन उर्फ तासीन पुत्र यासीन निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ 01 अवैध तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस कारतूस 315 बोर।
✔️ घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल( चोरी की गयी)
✔️ 01 फर्जी नम्बर प्लेट
✔️ 11500/- रूपये(कुण्डल बेचकर अर्जित किए गए)
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 27.05.2026 को उसने स्टेडियम के पास सड़क पर स्कूटी सवार एक महिला के साथ चलते-चलते अपनी मोटरसाइकिल बराबर में लगाकर उसके कान से सोने का कुण्डल झपट लिया था। उक्त कुण्डल को उसने एक राहगीर अज्ञात व्यक्ति को 20,000/- रुपये में बेच दिया था। अभियुक्त के कब्जे से बरामद 11,500/- रुपये उक्त कुण्डल को बेचकर प्राप्त धनराशि में से हैं, जबकि शेष धनराशि उसने ईद के त्यौहार पर खर्च कर दी। अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने जनपद गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की थी तथा पुलिस से बचने के लिए मै आज कही भागने की फिराक मे था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया।
*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसका हिस्ट्रीशीट नम्बर 29ए पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध छिनैती, आर्म्स एक्ट, गौ हत्या सहित विभिन्न संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त तहसीन उर्फ तासीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 135/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर
*2.* मु0अ0सं0 136/26 धारा 109(1)/317(2)/317(5)/336(2) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर
*3.* मु0अ0सं0 285/15 धारा 147, 148, 149, 308, 323, 392, 504, 506 थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर
*4.* मु0अ0सं0 289/17 धारा 3/5ए/8 गौवध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर
*5.* मु0अ0सं0 457/17 धारा 304 बीएनएस थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर
*6.* मु0अ0सं0- 524/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर
*7.* मु0अ0सं0 495/18 धारा 60/63 आब0 अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर
*8.* मु0अ0सं0 182/20 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर
*9.* मु0अ0सं0 147/15 धारा 147/386/452/506 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीमः-*
*1.* प्र0नि0 श्री महावीर सिंह चौहान थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* व0उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार शर्मा थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री अरूण चाहर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*4.* कां0 408 अंकित चौधरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*7.* का0 58 ब्रह्मदेव थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*8.* का0 1136 सैनी कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 1621 मोहित यादव थाना सिविल लाईन,मुजफ्फरनगर।


