नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

रिश्तो का कर दिया खून: पत्नी ने ही अपने पूर्व पति और उसके बेटे आदि के साथ मिलकर

1 min read

रिश्तो का कर दिया खून: पत्नी ने ही अपने पूर्व पति और उसके बेटे आदि के साथ मिलकर पति विकसित रोकी की कर दी नृशंस हत्या:पीसी मैं खुलासा,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मुजफ्फरनगर 2 जून प्राप्त समाचार के अनुसार *थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग का किया गया सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर हत्याभियुक्त को किया गया घायल/गिरफ्तार।*

 

❇️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही/कब्जे से मृतक का शव तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववत्त वाजपेई, प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा श्री विजय कुमार व प्रभारी निरीक्षक भोपा श्री आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 25.05.2026 को वादी श्री मगन सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम बेहडा आस्सा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 18.05.2026 को मेरा पुत्र विकसित उर्फ रोकी बड़ौत होते हुए ऋषिकेश जाने के लिए कहकर घर से निकला था परन्तु तब से न तो उसका फोन ही लग रहा है और न ही वह वापस आया है । थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर विकसित उपरोक्त की तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में दिनांक 30.05.2026 को वादी द्वारा थाना सिखेड़ा पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी को आशंका है कि विकसित की पत्नी रेनू द्वारा रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा उसकी पत्नी निशा व अन्य साथियों के साथ मिलकर विकसित की हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण किया गया है तथा कोई गंभीर घटना कारित कर दी गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीमें गठित की गयी थीं ।

आज दिनांक 01.06.2026 को थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की सुरागरसी-पतारसी हेतु थानाक्षेत्र में तलाश/गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तगण द्वारा गुमशुदा विकसित की हत्या कर उसका शव थानाक्षेत्र भोपा के ग्राम कादी पुर के जंगल में एक खेत में दबा दिया है तथा 01 अभियुक्त सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को खुर्दबुर्द करने वाला है । इस सूचना पर थाना सिखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना भोपा से सम्पर्क पर थाना भोपा पुलिस बल को साथ लिया गया तथा थाना सिखेड़ा एवं थाना भोपा पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान ग्राम कादीपुर के जंगल में शुभम के खेत पर पहुंचे, वहाँ पर मौजूद 01 व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी । जिसमें वह बदमाश मोन्टी उर्फ अभि त्यागी पुत्र सुन्दर त्यागी घायल हो गया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही से मृतक का शव तथा 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा एवं थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-*

*1.* मोन्टी उर्फ अभि त्यागी पुत्र सुन्दर त्यागी निवासी ग्राम मलपुरा थाना भोपा, मुजफ्फरनगर ।

 

*बरामदगीः-*

✔️ 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

✔️ मृतक का शव ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0-68/2026 धारा-140(1),238 बीएनएस थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर।

*2.* मु0अ0सं0-146/2026 धारा- 109(1)बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान घायल/गिरफ्तार अभियुक्त मोन्टी उर्फ अभि त्यागी उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक विकसित की पत्नी रेनू व रेनू के पूर्व पति के बेटे बादल तथा बादल की पत्नी निशा व मेरे द्वारा विकसित को बड़ौत ले जाकर उसकी हत्या कर दी गयी तथा सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को ग्राम कादी पुर में शुभम के खेत में गड्डे में दबा दिया था। आज मैं शव को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से आया था कि पुलिस ने पकड़ लिया।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

*1.* उ0नि0 श्री नेमपाल सिंह थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री अरुण कुमार थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री आकाश शर्मा थाना भोपा मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 सूरज सिंह थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 नरेन्द्र सिंह़ थाना भोपा मुजफ्फरनगर।

*6.* है0का0 आदित्य थाना भोपा मुजफ्फरनगर।

*7.* है0का0 विनय थाना भोपा मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 अमित कुमार थाना सिखेड़ा, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 प्रवीण कुमार थाना भोपा मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon