नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों पर कड़े संघर्ष को तैयार.ज़िया चौधरी 


समाजवादी पार्टी जनहित के मुद्दों पर कड़े संघर्ष को तैयार.ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू द्वारा किया गया।

मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगामी रणनीति के संदेश को साझा करने के साथ कहा कि भाजपा सरकार अपने विनाशकारी कदमों व नफरत के बल पर अपने आपको बचाने का कितना भी प्रयास करे वह युवाओं किसानों मजदूरों महिलाओं में अपना जनाधार खो चुकी है। बढ़ती महंगाई बेरोजगारी युवाओं की शिक्षा,नौकरी व आरक्षण को लुटा जा रहा है। लगातार पेपर लीक की मार से युवा कराह रहे हैं इन सभी मुद्दों पर समाजवादी पार्टी कड़े संघर्ष को तैयार है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार को लाकर ही सिस्टम को सुधारा जाएगा।

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह आदि ने कहा कि पीडीए के अधिकारों, हिस्सेदारी व सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार ही जरूरी है।

 

मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा की पत्नी के इकलौते भाई,सपा नेता रामपाल सिंह पाल के बहनोई एवं सपा नेता अनेश निर्वाल के ताऊजी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

मासिक बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,विधानसभा अध्यक्ष मीरापुर सादिक चौहान, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार सिमरथी,जिला उपाध्यक्ष अतहर हसन खान,चौधरी ओमपाल सिंह,अंकित शर्मा,रविकांत त्यागी,चौधरी यशपाल सिंह,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,ठाकुर राजेंद्र सिंह,पंकज सैनी, युधिष्ठिर पहलवान,सत्यवीर त्यागी,रविन्द्र गुर्जर,हाजी गुफरान तेवड़ा,सरदार गुलजार सिंह प्रधान,सरदार प्रेमपाल सिंह,गजेंद्र प्रधान,अंकित सिंह,बालेंद्र सिंह मौर्य,नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,बसंत धारिया,वंशराज चौहान,इस्तखार अहमद,सईदुजम्मा बिरला, डॉ अली शेर अंसारी,प्रधान,हुसैन राणा, बालमुकुंद ग्रेड,गगन महावी,जोगेंद्र सिंह,सुरेशचंद पाल,शाहनवाज मलिक,फरमान अंसारी,नरेश कुमार पाल,ऐश मोहम्मद मेवाती,हाजी इकबाल अहमद,अनुज गुर्जर,अब्दुल वहाब त्यागी,सुनील सैनी,सलीम कुरैशी,शेखर गुर्जर,शाहिद गौड,अर्जुन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon