गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर आए नए जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने
गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर आए नए जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने किया पदभार ग्रहण। मुजफ्फरनगर 6 जून जनपद गाजियाबाद से सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिनस आसवनी पद से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर पधारे नए जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर ने विगत दिवस मुजफ्फरनगर जनपद का कार्यभार संभाल लिया है कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नव आगंतुक जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि हर हालत में अवैध मादक पदार्थ का धंधा करने वालों और अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा एवं देसी और विदेशी मदिरा पर ओवर रेटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी नव आगंतुक जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर ने कहा कि उन्हें मुजफ्फरनगर जनपद में अपना मुखबर तंत्र और अधिक मजबूत करना होगा ताकि समय रहते अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जा सके और उनके विरुद्ध विधिपूर्वक कार्यवाही भी की जा सके उन्होंने कहा कि मुखबिर तंत्र मजबूत होना जरूरी है और मुखबिरों का नाम भी गोपनीय रखा जाता है और उन्हें सम्मानित भी कराया जाता है नव आगंतुक जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर ने कहा कि वह लगातार भ्रमण भी करेंगे और कार्यालय में बैठकर जनमानस की शिकायतों और समस्याओं का भी निस्तारण करेंगे एवं सभी के सहयोग से अवैध शराब माफियाओ पर शिकंजा कसा जाएगा और अवैध रूप से शराब की बिक्री कतई भी नहीं होने दी जाएगी अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर भी पूरा शिकंजा कसा जाएगा एवं कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर ने जिला आबकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर का निरीक्षण भी किया और सभी से परिचय प्राप्त किया और कार्यालय का रखरखाव भी देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए
