नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 11, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नकली डॉक्यूमेंट पर आरक्षी पुलिस की परीक्षा दे रहे युवक को मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा

1 min read

नकली डॉक्यूमेंट पर आरक्षी पुलिस की परीक्षा दे रहे युवक को मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा: एसएसपी का बयान

मुजफ्फरनगर 10 जून प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि दिनांक 09.06.2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान एक अभ्यर्थी द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर परीक्षा देने का मामला प्रकाश में आया। जांच एवं बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान अभ्यर्थी गजेन्द्र शर्मा पुत्र त्रिलोक चन्द शर्मा निवासी ग्राम जटपुरा, थाना सलेमपुर, जनपद बुलन्दशहर द्वारा हाईस्कूल प्रमाणपत्र पुनः बनवाकर तथा आधार कार्ड एवं जन्मतिथि में परिवर्तन कर भर्ती परीक्षा में आवेदन करना पाया गया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 141/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी है। प्रकरण में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon