नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 11, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीआईजी सहारनपुरऔर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर में आरक्षी भर्ती केंद्रों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

1 min read

डीआईजी सहारनपुरऔर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर में आरक्षी भर्ती केंद्रों का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

 

*मुजफ्फरनगर 10 जून प्राप्त समाचार के अनुसार उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरंतर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा*

उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

 

आज दिनांक 10.06.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास सतर्क दृष्टि बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच एवं सत्यापन उपरांत ही परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश प्रदान किया जा रहा है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon