नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 18, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर विधायक पल्लवी पटेल पर मुकदमा, किसानों में आक्रोश

1 min read

*पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर विधायक पल्लवी पटेल पर मुकदमा, किसानों में आक्रोश*

बैरवन मोहनसराय में निकाला मार्च, किसान नेता बोले- तानाशाही कर रही भाजपा सरकार

रोहनिया।पेपर लीक जैसे जनहित मुद्दे पर प्रदर्शन को लेकर सिराथू विधायक पल्लवी पटेल व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज होने के खिलाफ मंगलवार को बैरवन मोहनसराय में किसानों ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है और सवाल उठाने पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। 15 जून को नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ पल्लवी पटेल ने बीएचयू सिंह द्वार से पीएमओ तक मार्च की घोषणा की थी। आरोप है कि सरकार ने इसे प्रतिष्ठा का विषय बनाकर 14 जून को ही गिरफ्तारी का फरमान जारी कर दिया। पुलिस ने जौनपुर में उनकी फॉर्च्यूनर कब्जे में ले ली, लेकिन पल्लवी पटेल भेष बदलकर 15 जून को सिंह द्वार पहुंचीं और प्रदर्शन किया। इसके बाद लंका थाने में पल्लवी पटेल समेत सैकड़ों समर्थकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार तत्काल मुकदमा वापस ले, अन्यथा व्यापक आंदोलन होगा। मार्च में विजय नारायण वर्मा, अमलेश पटेल, उदय पटेल, प्रेम शाह, मेवा पटेल, विजय गुप्ता, बच्चा मिश्रा, कल्लू पटेल, दिनेश तिवारी, रमेश पटेल समेत कई किसान शामिल रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon