वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में
1 min read
*वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित योग सप्ताह का सफल समापन, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष योग कार्यक्रम।*
मुजफ्फरनगर 21 जून प्राप्त समाचार के अनुसार
वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में दिनांक 15 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित योग सप्ताह का आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित मन्दिर प्रांगण में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
🔸 कार्यक्रम में वामा सारथी अध्यक्ष डॉ. नीलम राय (धर्मपत्नी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर) तथा वामा सारथी नोडल अधिकारी श्रीमती इंदु सिद्धार्थ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों एवं पुलिस कर्मियों को इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अनुरूप योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
🔸 कार्यक्रम के दौरान 8 वर्षीय आराध्या द्वारा आर्टिस्टिक योगा प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
🔸 वामा सारथी टीम द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने तथा स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग सप्ताह के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के साथ स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह, वामा सारथी वेलफेयर प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र नागर, महिला मुख्य आरक्षी अनुप्रिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।


