नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सहारनपुर कमिश्नरी के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने दीपावली पर्व पर दीं शुभकामनाएं

1 min read

सहारनपुर कमिश्नरी के कमिश्नर डॉक्टर रुपेश कुमार ने दीपावली पर्व पर दीं शुभकामनाएं

सहारनपुर 6 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

*सहारनपुर मंडल के समस्त मंडल वासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- डॉ रूपेश कुमार मंडलायुक्त*

 

सहारनपुर 6 नवंबर प्रति समाचार के अनुसार सहारनपुर मंडल सहारनपुर के मण्डलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने दीपावली पर्व पर मंडलवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि पर्वों के इस उल्लास को हम सब मिलकर मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह प्रकाश पर्व सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए बच्चों से अपनी निगरानी में पूरी सावधानी के साथ इको फ्रैंडली दीपवाली मनाएं। पर्वों के आयोजन के साथ हमारी जिम्मेदारी है कि पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सभी नागरिक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संकल्प लें।

मंडल आयुक्त डॉक्टर रूपेश ने कहा कि मेरी मंगलकामना है कि धनतेरस सभी के जीवन में आरोग्य और वैभव का संचार करे, दीपावली का प्रकाश परिवारों में नई उमंग एवं आशा जगाए, गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता को और सुदृढ़ करे तथा भैया दूज पारिवारिक रिश्तों में स्नेह एवं विश्वास की मिठास बढ़ाए। सहारनपुर मंडल की सांस्कृतिक समृद्धि, आर्थिक प्रगति, सामाजिक एकजुटता और विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे। यहां के सभी नागरिक सुखी, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन व्यतीत करें और हमारा मंडल आपसी विश्वास, सौहार्द एवं सामूहिक उन्नति के नए प्रतिमान स्थापित करे।

 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon