आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
1 min read
आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जानसठ। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, जानसठ में दीपावली के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्रीमती सुनीता भटनागर ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनोज चौहान ने विद्यार्थियों को दीपावली के महत्व के बारे में बताते हुए पर्व को प्रेम, सद्भाव एवं खुशियों के साथ मनाने का संदेश दिया।
विद्यालय में आयोजित दीप सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समृद्धि (कक्षा 5), द्वितीय स्थान पलक एवं वैष्णवी (कक्षा 5) तथा तृतीय स्थान आरव (कक्षा 4), राशि (कक्षा 4) एवं अली (कक्षा 5) ने प्राप्त किया।
कैंडल प्रतियोगिता में अदिति (कक्षा 3) ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर देवि (कक्षा 3) एवं काव्या (कक्षा 2) तथा तृतीय स्थान पर कुशलम (कक्षा 1) रहे।
तोरण बनाओ प्रतियोगिता में अवनी तिवारी (कक्षा 7) ने प्रथम, शगुन (कक्षा 8) ने द्वितीय तथा लावण्या (कक्षा 7-A) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 11 ने प्रथम, कक्षा 10 ने द्वितीय तथा कक्षा 9-B एवं कक्षा 8 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
