नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 26, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुख्य अभियंता विद्युत विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा के नेतृत्व में


मुख्य अभियंता विद्युत विनोद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा के नेतृत्व में बिजली चोरों की आई शामत: दर्जनों के विरुद्ध कार्यवाही। मुजफ्फरनगर 24 जून दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद बिजली के चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में नियमित रूप से बिजली चोरों के विरुद्ध जबरदस्त कार्यवाही की जा रही है आज चीफ इंजीनियर श्री विनोद कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में विद्युत वितरण मंडल प्रथम मुजफ्फरनगर के अत्यंत ही कर्मठ योग्य एवं अनुभवी परिश्रमी अधीक्षण अभियंता श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया गया इस दौरान उपखंड अधिकारी श्री निर्भीक भारती और अवर अभियंता श्री रवीश कुमार ने सोहजनी तगान मैं विजिलेंस टीम के साथ बिजली चोरों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया और इस छापामारी के दौरान 5 घर तो ऐसे मिले जो सीधे सीधे बिजली चोरी करते हुए पाए गए एवं 15 से अधिक घर मानको से अधिक भार का उपयोग करते हुए पाए गए 20 से अधिक घरों के मीटर और केबल बाहर कराए गए कुल मिलाकर आज की गई कार्यवाही से बिजली चोरी करने वालों की शामत आते हुए दिखाई दी क्योंकि स्वयं अधीक्षण अभियंता श्री संजय शर्मा द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ अभियान का जबरदस्त नेतृत्व किया जा रहा था अधीक्षण अभियंता श्री संजय शर्मा ने समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह समय पर बिजली बिलों का भुगतान करें और बिजली चोरी से बचें और बिजली चोरी की शिकायत संबंधित अधिकारियों को करें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon