उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र को सील करने के लिए आदेश
*उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र को सील करने के लिए आदेश*
*मुजफ्फरनगर।विकास प्राधिकरण ने कौशल विकास मिशन कौशल प्रशिक्षण केंद्र को किया सील।**
*लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, मुजफ्फरनगर में कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई*
*मुजफ्फरनगर। लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग संस्थानों की जांच लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा पहले 22 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए गए थे। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कई कोचिंग सेंटरों पर छापेमारी की।*
*जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो कोचिंग सेंटरों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।**
*अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों और आवश्यक अनुमति के बिना संचालित संस्थानों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी**


