नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
July 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : मंत्री कपिल देव

1 min read

*डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : मंत्री कपिल देव*

*ग्रेटर नोएडा 1जून। जनपद गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया।*

*अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और अखंड भारत के संकल्प का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके आदर्श आज भी देश की युवा पीढ़ी और प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा एवं जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।*

*उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक ही नहीं थे, बल्कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा की नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं।*

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प लें तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।*

*इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी, संयोजक वीरेंद्र सिंह भाटी, अशोक शर्मा, चेयरपर्सन गीता पंडित आदि गणमान्य मौजूद रहे।*

*कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपस्थित युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक ऊर्जा एवं जनसेवा के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon