आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का गठन
1 min read
**आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का गठन**
मुजफ्फरनगर 28 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार
आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में नवगठित छात्र परिषद (Student Council) का गठन शपथ ग्रहण समारोह के साथ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र परिषद के प्रधानमंत्री हर्षित गुप्ता, उपप्रधानमंत्री स्वस्ति वशिष्ठ तथा विभिन्न मंत्री पदों (अनुशासन मंत्री, रोहित प्रताप वर्मा, कम्युनिकेशन मंत्री चित्रांशा भट्ट, हेल्थ एंड हाइजीन मंत्री सोनल चौधरी, कल्चरल मंत्री अर्पिता, एवम् स्पोर्ट्स मंत्री सत्यदेव आर्य) ने अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं सहयोग की संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ पालन करने तथा अपने आदर्श आचरण से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रबंधक एड. श्री सुघोष आर्य ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्र पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ दीं।
“नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने आचरण से दूसरों को सही दिशा दिखाना है।”


