नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 14, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा शुभारंभ 

1 min read

*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा शुभारंभ*

 

*मुजफ्फरनगर, 14 अगस्त 2026* राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। एम.जी. पब्लिक स्कूल, सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

 

अगस्त 2026 के राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में 12 लाख 99 हजार 700 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत जनपद के 2,888 विद्यालयों, 2,274 आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 110 मदरसों में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जा रही है।

 

अभियान के प्रथम दिवस 14 अगस्त को निर्धारित लक्ष्य 12 लाख 99 हजार 700 बच्चों के सापेक्ष कुल 11 लाख 22 हजार 740 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। इस प्रकार आज जनपद में लगभग 86 प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाई जा चुकी है। जो बच्चे आज किसी कारणवश दवा का सेवन नहीं कर पाए हैं, उन्हें 18 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस के दौरान कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा दवा से वंचित न रहे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में कमजोरी, खून की कमी, भूख में कमी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से अपील की कि अभियान में सहयोग करें और कोई भी पात्र बच्चा दवा से वंचित न रहे।

 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि जनपद में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मदरसों में पहुंचकर बच्चों को निर्धारित मात्रा में कृमिनाशक दवा खिलाने का कार्य कर रही हैं। अभियान की नियमित निगरानी की जा रही है तथा 18 अगस्त को मॉप-अप दिवस के माध्यम से छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाई जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि दवा खिलाने के साथ बच्चों एवं अभिभावकों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथों की नियमित सफाई, नाखून छोटे एवं साफ रखने, साफ पानी पीने तथा भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए दवा के साथ स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाना भी आवश्यक है।

 

इस अवसर पर डॉ. अशोक कटारिया, संयुक्त निदेशक एवं राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने अभियान की व्यवस्थाओं एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. अशोक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अभियान के सफल संचालन के लिए विभागीय गतिविधियों एवं मैदानी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। डॉ. गीतांजलि वर्मा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को कृमि संक्रमण से बचाव और स्वच्छता संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया।

 

इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon