स्वतंन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा
1 min read
🇮🇳 *स्वतंन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किये गये।* 🇮🇳
आज दिनांक 15.08.2026 को 80 वे स्वतंन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देश की सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय ने सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया।


