हरियाली तीज उत्सव। सावन मनभावन का भव्य आयोजन
1 min read
🌸*हरियाली तीज उत्सव। सावन मनभावन का भव्य आयोजन* 🌸
मुज़फ्फरनगर। *भारत विकास परिषद, मुज़फ्फरनगर दिव्य ’* शाखा द्वारा आयोजित हरियाली तीज उत्सव होटल ग्रैंड रेडियंट मेरठ रोड पर हर्षोल्लास, उमंग और पारिवारिक आत्मीयता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 45 परिवारों के 120 सदस्यो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समारोह की शोभा बढ़ाई ।
समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथिगण, मातृशक्ति, बंधुगण एवं दिव्य परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता की। सभी के प्रेम, सहयोग और आत्मीय सहभागिता से आयोजन अत्यंत आनंदमय एवं यादगार बना।
👑 तीज क्वीन — *श्रीमती सोनल जैन*। और तीज मलिका-*श्रीमती प्रीति अग्रवाल**चुनी गई ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय एवं सहयोग कार्यकर्म संयोजिका पूर्णिमा कंबोज शुचिता दहिया अनुषा जैन राशि गोयल ने दिया ।
इस अवसर पर सभी ने मिलकर हरियाली तीज के माध्यम से प्रेम, सौहार्द, संस्कृति और पारिवारिक एकता की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। अध्यक्ष संजय गोयल ने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा, संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
