मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा ने बच्चों सहित हस्तियों को किया सम्मानित
1 min read
मुजफ्फरनगर में डीएम उमेश मिश्रा ने बच्चों सहित हस्तियों को किया सम्मानित। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों व शिक्षिको को मिष्ठान, छाता, शाल, माला पहनकर तथा स्कूली बच्चियों को स्कूली बैग देकर किया सम्मानित।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,मुजफ्फरनगर 16 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिवस स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्र गायन किया,जिसको उपस्थित सभी अधिकारी गण एवं कर्मचारियों ने दोहराया।
राष्ट्र के प्रति कोई ऐसा काम ना करें, जिससे उन महान आत्माओं को दुख हो, ऐसा काम करें, जिससे हमारा राष्ट्र विकसित हो, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों व शिक्षिका को मिष्ठान, छाता, शाल, माला पहनकर तथा स्कूली बच्चियों को स्कूली बैग देकर किया सम्मानित।
देश की सेवा के लिये समर्पित रहकर अपने पद की गरिमा रखते हुए अपने कर्तव्यो का पूर्ण निष्ठा से पालन करना चाहिये,यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में के वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया,जिसको उपस्थित अधिकारी गण एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, उन सभी महान सपूत को अन आत्माओं को हृदय की गहराई से अभिनंदन वंदन कर और श्रद्धांजलि अर्पित किया।
उन्होंने कहा कि देश की सेवा के लिये समर्पित रहकर अपने पद की गरिमा रखते हुए अपने कर्तव्यो का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें, राष्ट्र के प्रति कोई ऐसा काम ना करें, जिससे उन महान आत्माओं को दुख हो, ऐसा काम करें, जिससे हमारा राष्ट्र हमेशा आगे की ओर बढ़े, यही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि इस 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आज हमें देश को, उनके वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एवं स्वतंत्रता पश्चात उन महान विभूतियों को नमन करने का अवसर मिला है, जिन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत, लगन और राष्ट्रप्रेम से देश को आज इस उच्च स्तर पर लाकर खड़ा किया है, जहां हम अपनी राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, गौरवशाली सामरिक क्षमताओं के साथ वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपने आपको अन्तराष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी पाते है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन बहुत ही गौरवशाली है कि आज हम सभी आजादी का 80वॉ स्वतन्त्रता दिवस मना रहे है। सभी को आजादी एवं स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। आज हम सभी को जिन महापुरूषों/अमर शहिदों की वजह से आजादी मिली है उसको हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। सभी अपनी आजादी के महत्व को समझे चाहे वह किसी पद पर हो या देश के नागरिक हो वह किसी भी धर्म व जाति से न आंकते हुए, सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हुए अपनी जिम्मेदारियां का पूर्ण ईमानदारी एवं सच्चाई के साथ अपने दायित्वों को निर्वहन करे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री देश दीपक सिंह ने कहा कि देश को देश को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं, देश को आजाद कराने में अनेक जानो की आहुतियां देने के पश्चात देश आजाद हुआ। आज भारत देश हर क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें संविधान मिला, संविधान से हमें अधिकार मिले अपने अधिकारों का सही से पालन करते हुए अपने दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करते हुए आगे बढ़े, तभी हमारा राष्ट्र प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
अपर जिला धिकारी न्यायिक श्री सुशील कुमार यादव ने कहा कि आज हमारा देश टैक्नोलॉजी के हर क्षेत्र में विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उन्होने सभी अधिकारियो/कर्मचारियो से कहा कि सभी को अपने पद की गरिमा रखते हुए आम-जन की जो भी समस्या आती है, उनका पूर्ण इमानदारी से ससमय निस्तारण करे।
नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौड़ ने कहा कि आज हम 80 वें स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं यह बहुत ही हर्ष का दिन है, आज के समय में बहुत परिवर्तन हो चुका है, संविधान में जो मौलिक अधिकार दिए हैं । जनता अपने अधिकारों को समझने लगी है। आपको जो पद मिला है,संविधान से जो अधिकार मिला है,उसका पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उप जिलाधिकारी कलेक्ट श्री कृष्णकांत ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है, हमारे पूर्वजो ने अपनी कुर्बानी देते हुए देश को आजाद कराया था उन्हे कभी भुलाया नही जा सकता, इसकी जानकारी आने वाली पीढी को भी होनी चाहिये।
प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों को मिष्ठान, छाता, साल, माला पहनाकर सम्मानित किया तथा स्कूली बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्टर प्रांगण में जामून का पेड़ लगाया।
इस अवस पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अनिरुद्ध प्रताप सिंह,
अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह । उप जिलाधिकारी कलेक्ट, नगर मजिस्ट्रेट श्री श्री पंकज प्रकाश राठौड़, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट सहित कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ टीवी एंड वीडियो जर्नलिस्ट एवं दैनिक हिंट समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख श्री सचिन जौहरी की होनहार सुपुत्रियों छवि जौहरी और श्रद्धा जौहरी ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिसने आजादी में बढ़ चढ़कर सहभागिता की इन बच्चियों की पूरे शहर में प्रशंसा हो रही है दोनों बच्चियों को सम्मानित भी किया गया


