नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 21, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना रामराज पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्यवाही से गंगा में कूदे व्यक्ति की बची जान


*थाना रामराज पुलिस की त्वरित एवं साहसिक कार्यवाही से गंगा में कूदे व्यक्ति की बची जान।*
रामराज मुजफ्फरनगर 21 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार
भूरा सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी चांदपुर, जनपद बिजनौर, उम्र करीब 50 वर्ष, पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। जिसके कारण आज दिनांक 21.08.2026 को उनके द्वारा गंगा बैराज से गंगा नदी में छलांग लगा दी गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष रामराज श्री ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही, उ0नि0 श्री जोगेन्द्र सिंह ढिल्लो, का0 राजकुमार एवं का0 कपिल तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए गंगा नदी में बह रहे व्यक्ति को बचाने के लिए साहस एवं तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया तथा अथक प्रयास करते हुए रस्सी की सहायता से भूरा सिंह को सकुशल गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही एवं साहस के फलस्वरूप व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस द्वारा व्यक्ति को आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए उसके परिजनों से संपर्क किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय एवं मानवीय कार्य की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा करते हुए टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं मानवीय संवेदनशीलता की आमजन द्वारा भी सराहना की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon