नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 11, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात, ₹78.82 करोड़ से सूजडू में बनेगा 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र

1 min read

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात, ₹78.82 करोड़ से सूजडू में बनेगा 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा जी का व्यक्त किया हृदय से आभार*

 

*मुज़फ्फरनगर11सितम्बर।मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड, खालापार सहित आसपास के घरेलू, व्यावसायिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।*

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए यशस्वी मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एव ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं ऊर्जा मंत्री जी के सहयोग से मुज़फ्फरनगर में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और विस्तार का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।*

 

*पिछले 9 वर्षों में लगभग ₹300 करोड़ के विद्युत विकास कार्य*

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि मुज़फ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले 9 वर्षों में लगभग ₹300 करोड़ के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इन कार्यों में नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, क्षमता वृद्धि, नई विद्युत लाइनों का निर्माण, नए वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना तथा विद्युत तंत्र के आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।*

 

प्रमुख कार्यों में—

 

₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन का निर्माण।

 

₹62.13 करोड़ की लागत से 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बढ़ाई कलां का निर्माण।

 

132 केवी विद्युत उपकेंद्र जौली रोड एवं भोपा रोड की लगभग ₹8.03 करोड़ की लागत से क्षमता वृद्धि।

 

पिन्ना क्षेत्र में ₹5.63 करोड़ की लागत से 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू शामली रोड का निर्माण।

 

विधानसभा क्षेत्र में ₹2.63 करोड़ की लागत से 4 नई 33 केवी विद्युत लाइनों का निर्माण।

 

दीनदयाल योजना के अंतर्गत 50 नए वितरण ट्रांसफार्मरों की स्थापना, जिस पर लगभग ₹1.09 करोड़ की लागत आई।

 

बिजनेस प्लान 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत लगभग ₹52 करोड़ की लागत से 106 नए वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए तथा 178 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई।

 

इसी अवधि में 12 अदद नए एवं 11 केवी के 11 फीडरों का निर्माण कराया गया तथा विद्युत क्षेत्र में कुल 598 कार्य कराए गए।

 

आरडीएसएस योजना के अंतर्गत लगभग ₹90.85 करोड़ की लागत से 64 फीडरों पर 741 किलोमीटर पुरानी एबीसी तार को बदलकर नई तार लगाई गई।

 

नगर निकाय विकास निधि से विद्युत आपूर्ति सुधार के लिए ₹1.53 करोड़ की लागत से 10 कार्य कराए गए।

 

वर्तमान बिजनेस प्लान 2026-27 पार्ट-1 में ₹7.88 करोड़ की लागत से 111 कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि पार्ट-2 में ₹19.94 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं।

 

 

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से जनपद के किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योगों तथा आम उपभोक्ताओं को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। साथ ही मजबूत विद्युत व्यवस्था से औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।*

 

*उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और मुज़फ्फरनगर भी इस विकास यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।*

 

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप, अध्यक्ष राजेश जैन, सतीश गोयल, अध्यक्ष नीलकमल पुरी, विपुल भटनागर, निशंक जैन, सागर वत्स, देवराज, संजय जैन, संजय मित्तल व्यापारी नेता, सुभाष चौहान, डॉ देशबंधु तोमर, अंकुर गर्ग, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, संजय गर्ग, प्रवीण खेड़ा अमित शास्त्री, नंदकिशोर, दीपक मित्तल, विशाल गर्ग, अशोक त्यागी, प्रमोद मित्तल, मुनीश त्यागी व फेडरेशन एवं आईआईए के समस्त पदाधिकारीगण तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

“विकास की गति निरंतर जारी है — विकसित मुज़फ्फरनगर, सशक्त मुज़फ्फरनगर।”

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon