नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 17, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज का दबदबा

1 min read

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज का दबदबा

मुजफ्फरनगर 16 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार

श्रीराम कॉलेज में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि चौ0 अमित पंवार, प्रमुख सदर, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, डा विनित कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स, श्रीराम कॉलेज रहें । इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व डा0 रीता बोरा, सेलेक्टर ने किया। इस अवसर पर बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टीम में गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, हरि कॉलेज मैनेजमेंट, सहारनपुर, एसकेडी डिग्री कॉलेज बघरा, एसकेडीवी झिंझाना, एसवीएम योगा एंड हेल्थ साइंस, मुजफ्फरनगर, एमडी कॉलेज, सहारनपुर, डीएसएम डिग्री जंढेडी, आईआईएमटी कॉलेज, सहारनपुर, बीआईटी, मुजफ्फरनगर, गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज ननौता, एमएल एंड जेएनके गर्ल्स कॉलेज, सहारनुपर, जेवीजैन कॉलेज, सहारनपुर, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, दून कॉलेज, तथा एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर, से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) के टूर्नामेंट का शुभारम्भ मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि डा0 रीता बोरा, सेलेक्टर तथा मुख्य अतिथि चौ0 अमित पंवार, प्रमुख सदर, मुजफ्फरनगर तथा डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्री राम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, प्रमोद कुमार शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक द्वारा विधिवत रूप से किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) अन्तरमहाविद्यालयी टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर को सौंपी गयी थी, जिसके क्रम में विश्वविद्यालय टीम के चयन हेतु आज बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की एकल प्रतियोगिता के मैच खेले गये। बांक्सिंग (पुरूष वर्ग) के 47 किग्रा से 50 किग्रा भारवर्ग में द्वितीय स्थान पर श्रीराम कॉलेज के बीकाम प्रथम वर्ष के छात्र शिवम देव तथा तृतीय स्थान बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र श्रेयराज ने प्राप्त किया। वही 55 किग्रा से 60 किग्रा भारवर्ग में श्रीराम कॉलेज के बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र लक्ष्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही 60 किग्रा से 65 किग्रा भारवर्ग में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग (महिला वर्ग) में 48 किग्रा से 51 किग्रा भारवर्ग में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस तृतीय वर्ष की छात्रा अंशिका त्यागी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही 57 किग्रा से 60 किग्रा भारवर्ग में श्रीराम कॉलेज की बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा शिवांकी ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कराते हुये कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों से आये बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) खिलाडियों का प्रदर्शन काबिले तारिफ है। उन्होंने बाक्सिंग (पुरूष एवं महिला) खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा सभी चयनित खिलाडियांे को विश्वविद्यालय टीम का नेतृत्व करने हेतु बधाई दी।इस अवसर पर खिलाडियों के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति पूनम बिस्नोई उप-क्रीडा अधिकारी, चौ0 चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर तथा डा0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर रही। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्ता भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 अब्दुल अजीज खान, संदीप, अमरदीप, प्रशान्त, तथा तरूण आदि का योगदान रहा।

­

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon