नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

सड़क दुर्घटना में घायलों को देखकर रुका मंत्री का काफिला, तत्काल कराया अस्पताल में भर्ती


सड़क दुर्घटना में घायलों को देखकर रुका मंत्री का काफिला, तत्काल कराया अस्पताल में भर्ती

 

मुजफ्फरनगर।

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेंद्र कश्यप ने आज मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई।

 

श्री नरेंद्र कश्यप आज गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी दौरान मंसूरपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को सड़क किनारे गंभीर अवस्था में देखकर उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

 

मंत्री ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर को घटना की जानकारी दी तथा घायलों के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। एम्बुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों घायलों को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस में पहुंचाया गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

श्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सड़क पर किसी व्यक्ति को संकट में देखकर उसकी सहायता करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति में हमें संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित की तत्काल मदद के लिए आगे आना चाहिए।

 

उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों से उनके उपचार की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

 

“किसी की जिंदगी बचाने के लिए उठाया गया एक कदम ही सच्ची मानवता है।”

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon