नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने मुजफ्फरनगर में की पीसी बोले 162 मामले निस्तारित:565 अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही और वसूली


राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने मुजफ्फरनगर में की पीसी बोले 162 मामले निस्तारित:565 अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही और वसूली। मुजफ्फरनगर 1 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नदीम ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत हो रहे कार्यों और कार्यवाही की समीक्षा बैठके करने के पश्चात प्रेस वार्ता का आयोजन किया एवं पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नदीम ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर जनपद में सूचना के अधिकार के तहत होने वाले कार्यों आदि की समीक्षा बैठक की और बैठक में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ निर्देश दिए की सूचना के अधिकार के तहत मांगी जाने वाली सूचनाओं को समय अवधि में ही दे दिया जाए और कोताही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी प्रेस वार्ता में राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नदीम ने बताया कि कुल 162 मामलों का निस्तारण किया गया है जबकि कोताही बरतने वाले 565 संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है और दंड स्वरूप उनसे वसूली भी की गई है और की जा रही है देश के प्रमुख समाचार पत्रों में कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार एवं राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री मोहम्मद नदीम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सूचना के अधिकार कानून को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा और निर्धारित समय अवधि में आवेदक को सूचना प्रदान की जाएगी एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत संबंधित किसी भी अधिकारी के बारे में शासकीय सूचना प्राप्त की जा सकती है विधायक और सांसद निधि से होने वाले कार्यों के संबंध में भी सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी जा सकती है राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नदीम ने मीडिया से भी अपील की कि वह भी सूचना के अधिकार कानून को मजबूती प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन अवश्य करें पत्रकारों के प्रश्नों का विस्तार पूर्वक उत्तर देते हुए राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नदीम ने सूचना के अधिकार कानून और उससे संबंधित सभी व्यवस्थाओं नियम की विस्तार के साथ मीडिया को जानकारी दी उल्लेखनीय है कि आज अपने निर्धारित समय के अनुसार राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नदीम मुजफ्फरनगर पहुंचे यहां पहुंचने पर मुजफ्फरनगर जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नाजिम की अगवानी करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया प्रेस वार्ता से पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्री मोहम्मद नदीम ने समीक्षा बैठक की इस बैठक की विस्तृत रिपोर्ट आगामी अंक में प्रकाशित की जाएगी

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon