नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जन सामान्य के लिए खतरा बनी महिला को मुजफ्फरनगर पुलिस ने बुलेट बम सहित लाखों रुपए की विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार

1 min read

जन सामान्य के लिए खतरा बनी महिला को मुजफ्फरनगर पुलिस ने बुलेट बम सहित लाखों रुपए की विस्फोटक सामग्री के साथ किया गिरफ्तार। *मुजफ्फरनगर 1 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्ता को 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ व 120 पैकेट तैयार शुदा बुलेट बम (कीमत लगभग 7 लाख रुपये) सहित किया गया गिरफ्तार ।*

*बिना वैध लाइसेंस के अवैध पटाखा निर्माण एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण से स्वयं व आसपास के लोगों की जान को संकट में डाल रही थी अभियुक्ता ।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व अवैध विस्फोटक पदार्थों के भण्डारण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे थाना कोतवाली नगर पुलिस को दिनांक 30.09.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अपने घर में अवैध पटाखे बना रही है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस मिमलाना रोड पहुंची तथा अभियुक्ता के मसकन पहुंचकर जांच की गयी तो वहां 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ व 120 पैकेट तैयार शुदा बुलेट बम बरामद किये गये। अभियुक्ता को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्ता द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था तथा पटाखा निर्माण में प्रयुक्त होने वाली विस्फोटक सामग्री एवं निर्मित पटाखों का अवैध रूप से भंडारण किया जा रहा था। अभियुक्ता का उक्त कृत्य अत्यंत जोखिमपूर्ण एवं जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करने वाला है। पटाखा निर्माण सामग्री एवं पटाखों के अनधिकृत भंडारण के कारण आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ अभियुक्ता स्वयं की जान-माल को भी गंभीर संकट में डाल रही थी। उक्त स्थान पर किसी भी समय आग लगने अथवा विस्फोट होने की स्थिति उत्पन्न होकर आसपास के व्यक्तियों की जान-माल को गंभीर क्षति पहुंचने की प्रबल संभावना थी।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-*

*1.* महजबी पत्नी अलीमुद्दीन निवासी बाबू परचूनिया वाली गली, मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 45 वर्ष ।

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0 431/2026 धारा 288/287/125 बीएनएस , 5/9बी(1)(ए) विस्फोटक पदार्थ अधि0 थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर

*बरामदगी का विवरण-*

▪️ कुल 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ

▪️ 120 पैकेट तैयार शुदा बुलेट बम

(उपरोक्त सामान की कीमत करीब 7 लाख रुपये है)

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon