नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भारत स्काउट एवं गाइड की वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन

1 min read

भारत स्काउट एवं गाइड की वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका का विमोचन

 

मुजफ्फरनगर 1 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड, मुजफ्फरनगर की वार्षिक कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन जिला अधिकारी कार्यालय में गरिमापूर्ण समारोह के दौरान किया गया। पत्रिका का विमोचन माननीय जिलाधिकारी एवं जिला संस्था भारत स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष श्री उमेश मिश्रा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर श्री हरिकेश यादव द्वारा किया गया।

 

इस अवसर पर जिला संस्था के पदाधिकारियों एवं स्काउट-गाइड कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। जिला स्काउट कमिश्नर श्री विजय कुमार शर्मा, जिला गाइड कमिश्नर श्रीमती राजेश कुमारी, सहायक गाइड कमिश्नर श्रीमती रेणु गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार शर्मा, जिला सचिव श्री अनिल कौशिक, संयुक्त सचिवश्रीमती किरण देवी, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) श्री भारत भूषण, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) श्री श्रीमती प्रभा दहिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुमारी ज्योति रानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

वार्षिक कार्यक्रम पत्रिका में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण, शिविर, सेवा एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा जी ने पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा, कि जनपद में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के सुचारू संचालन में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्री हरिकेश यादव ने कहा कि विद्यालयों में स्काउटिंग की नियमित गतिविधियों से अधिकाधिक विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड आंदोलन से जोड़ने की दिशा में यह पत्रिका महत्वपूर्ण आयमहै।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon