नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला प्रशासन के निर्देशन में प्रभारी क्रीड़ाधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कबड्ड़ी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को किया गया सम्मानित।

1 min read

जिला प्रशासन के निर्देशन में प्रभारी क्रीड़ाधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कबड्ड़ी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को किया गया सम्मानित।

—————————————-मुजफ्फरनगर 1 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार

अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जनपद का नाम किया रोशन।

जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह यादव द्वारा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी श्री अर्जुन देशवाल के पैतृक गांव *बसेड़ा में उनके घर जाकर* उन्हें सम्मानित किया गया।

 

श्री अर्जुन देशवाल ने में *जापान में आयोजित एशियाई खेल में कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक* जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से उन्हें *पटका एवं फूलमाला पहनाकर, सम्मान प्रतीक भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर* सम्मानित किया गया।

 

*अर्जुन देशवाल जनपद मुजफ्फरनगर के गौरव हैं।* उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से प्रो-कबड्डी लीग से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।

 

इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अर्जुन देशवाल युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

 

इस सम्मान समारोह में उप अधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई, श्री राकेश कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्री संजीव कुमार, श्री मनीष शर्मा एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने अर्जुन देशवाल को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भविष्य में भी वे जनपद का नाम रोशन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतते रहें।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon