नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 1, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

हत्या,लूट,मौत के सामान की कर रहे थे स्मगलिंग: मुजफ्फरनगर पुलिस ने तीन को हथियारों के जखीरे के साथ किया गिरफ्तार 

1 min read

हत्या,लूट,मौत के सामान की कर रहे थे स्मगलिंग: मुजफ्फरनगर पुलिस ने तीन को हथियारों के जखीरे के साथ किया गिरफ्तार

*मुजफ्फरनगर 1 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 शातिर तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*

*गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 06 खाली मैगजीन .32 बोर, 06 तमन्चा 315 बोर, 01 तमन्चा 12 बोर, तस्करी मे प्रयुक्त एक मारूति सुजूकी फ्रोन्क्स गाडी, 01 मोटरसाइकिल बरामद ।*

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 30.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस थानाक्षेत्र में गश्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि दो व्यक्ति न्याजुपूरा चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर बैठे है और उनके पास अवैध शस्त्र है तथा उनसे शस्त्र खरीदने के लिए एक अन्य व्यक्ति भी आने वाला है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो देखा की 03 व्यक्ति एक गाडी में बैठे हुए है, मुखबिर द्वारा बताया गया कि तीनों व्यक्ति वही है जो अस्लाह बेचने व खरीदने का कार्य करते है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सावधानी पूर्वक गाडी के नजदीक पहुंची तथा गाडी में बैठे तीनों व्यक्तियों को चेक किया गया जिनके कब्जे से से 04 पिस्टल मय 06 खाली मैगजीन .32 बोर, 06 तमन्चा 315 बोर, 01 तमन्चा 12 बोर बरामद किये गये तथा तीनों अभियुक्तों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-*

*1.* नितेश सैनी पुत्र स्व0 राजू सैनी नि0 तहसील रोड सरधना थाना सरधना मेरठ उम्र-23 वर्ष

*2.* समीर पुत्र शौकीन नि0 बुलन्दशहर रोड मजीदपुरा, गली नं0 06 थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड उम्र-25 वर्ष

*3.* उमंग उर्फ देवा चौहान पुत्र सुनील चौहान नि0 मटौर थाना दौराला मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष

*बरामदगी का विवरण-*

▪️04 अदद पिस्टल .32 बोर मय 06 खाली मैगजीन

▪️01 अदद तमंचा 12 बोर

▪️06 अदद तमंचा 315 बोर एक कार रंग सफेद मारूति सुजूकी फ्रोन्क्स

*गिरफ्तार अभियुक्त नितेश सैनी उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:–*

*1.* मु0अ0स0 432/2026 धारा 3/5/25/29(क)/29(ख) आयुध अधि0 थाना कोतवाली नगर मु0नगर ।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास बताया गया है

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण समीर उपरोक्त व उमंग उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने का कार्य करते हैं। उनके द्वारा मेरठ निवासी एक व्यक्ति से अवैध शस्त्रों की खरीददारी की जाती है तथा मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। अभियुक्त नितेश सैनी उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसका समीर उपरोक्त से परिचय था तथा आज वह समीर से अस्लाह खरीदने के लिये आया था कि पुलिस द्वारा पकड लिया गया।

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

2. उ0नि0 श्री गोविन्द चौधरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

3. उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिहं थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

4. उ0नि0 श्री पवन प्रताप सिहं थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

5. है0का0 818 देवेन्द्र सैनी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

6. का0 2238 वेदराम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

7. का0 914 मनीष हूँण थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon