महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया नमन
1 min read
महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया नमन।
—————————————-मुजफ्फरनगर 2 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार
जिला महिला चिकित्सालय मुज़फ्फर नगर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका की अध्यक्षता में अनूठे कार्यक्रम का आयोजन।
————————————————–
सफाई मित्रों- स्वच्छता नायकों का किया सम्मान,
यें हैं स्वच्छ – समृद्ध भारत की पहचान।
—————————————-
2026 की थीम-
“स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के अंतर्गत डॉ राजीव कुमार द्वारा दिलाई गई स्वच्छता शपथ
—————————————-
जिला महिला चिकित्सालय के स्वच्छ एवं हरित परिसर हेतु,
डॉ मुरली भास्कर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को दी बधाई।
————————————02 अक्टूबर 2026 को महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर श्री उमेश मिश्रा जिलाधिकारी महोदय एवं श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में डॉ मुरली भास्कर एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा स्वच्छता ही सेवा -2026 की थीम::::::
“स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सफाई मित्रों को समान्नित किया गया एवं स्वच्छता शपथ ली गई।
उक्त आयोजन में मैट्रन रीमा रानी, आई सी एन रिंका एवं एच डी एम सबा रानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर डॉ मुरली भास्कर मुख्य चिकित्साअधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय द्वारा उपस्थित क्लीनिंग एवं गार्डनिंग स्टाफ एवं अन्य सभी का आभार व्यक्त किया गया।


