नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 3, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

गांधी जी और लाल बहादुर जी के सिद्धांतों पर ही चलकर देश आगे बढ़ सकता है- मास्टर विजय सिंह

1 min read

गांधी जी और लाल बहादुर जी के सिद्धांतों पर ही चलकर देश आगे बढ़ सकता है- मास्टर विजय सिंह

मुजफ्फरनगर 2 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मास्टर विजय सिंह व साथियों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दोनों के बताए गए मार्गों पर चलने का आह्वान किया ,

आज 2 अक्टूबर गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मास्टर विजय सिंह के धरना स्थल शिव चौक पर एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित कर एक सभा की जिसमें गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों पर प्रकाश डाला मास्टर विजय सिंह ने कहा गांधी की दुनिया के सबसे बड़े सत्याग्रह थे उन्होंने अहिंसात्मक आंदोलन का पाठ पढ़ाया हिंसा से आंदोलन समाप्त हो जाता है लाल बहादुर शास्त्री जी ने जीवन में सादगी व उच्च आदर्श पर चलने का रास्ता बताया उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया सफेद श्वेत क्रांति व हरित क्रांति को बढ़ावा दिया , संजीव संगम प्रजापति ने गांधी जी के सर्वोदय सिद्धांत पर बोलते हुए कहां गांधीजी एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे जहाँ अमीर-गरीब, ऊँच-नीच का भेद न हो और समाज के सबसे आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी कल्याण हो। कार्यक्रम में दिनेश कुमार , विकास ,राजपाल ,श्याम सिंह, उमेश कुमार, हरपाल सिंह आदि ने भाग लिया

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon