नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर को किया लंगड़ा
नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात इनामी हिस्ट्रीशीटर को किया लंगड़ा। मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार थाना नई मंडी पुलिस द्वारा चौकी बागोंवाली क्षेत्र में सिसौना रोड पर गश्त/चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आपके थाने का 01 इनामिया अभियुक्त कुछ ही देर में इसी रोड पर गांव सिसोना की तरफ से आने वाला है जो मोटरसाईकिल पर सवार है जिसके पास अवैध असलाह भी है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सिसौना पुलिया के पास सतर्कतापूर्वक वाहनों की चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद गांव सिसौना की तरफ से एक व्यक्ति बाईक पर आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देख सिसोना पुलिया पर ही रुक गया। पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया तो वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को कच्चे रजवाहे की तरफ मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा इस व्यक्ति का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर जाकर उस व्यक्ति की मोटरसाइकिल कच्चा व ऊबढ खाबड रास्ता होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई जिस पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश शादाब उर्फ कलीम पुत्र यासीन घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 व 01 पैशन प्रो मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को अपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शादाब उर्फ कलीम उपरोक्त थाना नई मंडी से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित तथा थाना खतौली का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मंडी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


