नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
October 7, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम जीआईसी ग्राउंड में हुआ संपन्न

1 min read

माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम जीआईसी ग्राउंड में हुआ संपन्न ।

_______________________

माननीय राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने पात्र लाभार्थियों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण किए वितरण।

_____________________________

मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 2026 माननीय भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में 75 जनपदों के 403 विधानसभा क्षेत्र मे दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना अंतर्गत आज माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश श्री नरेन्द्र कश्यप जी की अध्यक्षता में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम जीआईसी ग्राउंड में आयोजित हुआ।

मा० राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री नरेंद्र कश्यप द्वारा जनपद के दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल-200, व्हीलचेयर-36, स्मार्ट केन-45, वैशाखी-144, एम०आर० किट-20 लेप्रोसी किट-14, कान की मशीन-15 एवं कृत्रिम हाथ / पैर-98 का वितरण किया गया।

माननीय मंत्री जी द्वारा पिछडा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना एवं पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना (अल्पसंख्यक वर्ग को छोडकर) के 25 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश ने कहां की आज का दिन बहुत ही शुभ है, दिव्यांग जनों को उनको सफर करने के लिए सुनने के लिए विभिन्न उपकरण यंत्रों को दिया जा रहा है जिससे उनको मदद मिलेगी

उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न संचालित योजनाओं का पात्र बिना किसी भेदभाव से सभी वर्गो के लाभार्थियों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को अब तक दिव्यांग पेंशन योजना अंतर्गत 1000 प्रति माह की दर से सहायता धनराशि दी जाती रही है अब माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने 15 00 प्रतिमाह दिए जाने, कक्षा 9 से 12 तक दिव्यांग बेटियों के लिए स्कूल कॉलेज जाने के लिए ट्राई साइकिल दिए जाने, जो व्यक्ति 80% विकलांगता की श्रेणी में है उसको मोटर ट्राई साइकिल दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे दिव्यांगजन को लाभ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में दिव्यांग जनों को शिक्षा प्रदान किए जाने के लिए विद्यालय खोले जाने तथा 3 साल से लेकर हायर स्तर तक शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री राजीव ने किया।उपकरण कार्यक्रम के दौरान श्री संजय गर्ग, महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, श्री प्रशान्त मलिक, सदस्य, श्री रामकुमार कश्यप जी, सदस्य श्री सुन्दरपाल एडवोकेटसदस्य राज्य सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश, उपायुक्त स्वरोजगार, सुश्री दीक्षा उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं श्री अरविन्द पाल, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, श्री संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं श्रीमती मैत्री रस्तोगी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि लोग उपस्थित थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon