http://www.soorajkesari.com/12909-2/
1 min read
मिशन शक्ति-6.0: परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से 75 से अधिक दंपतियों के जीवन में लौटी खुशियां, रिजर्व पुलिस लाईन में सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित।
मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के निस्तारण तथा परिवारों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 16.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में महिला थाना एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान महिला थाना एवं परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से आपसी विवादों का समाधान कराने वाले 75 से अधिक दंपतियों को आमंत्रित किया गया तथा उन्हें सम्मानित कर उनके अनुभव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए।
कार्यक्रम के दौरान दंपतियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पुलिस एवं परिवार परामर्श केन्द्र के प्रयासों से उनके आपसी मतभेदों को दूर करने, पारिवारिक संबंधों में सुधार लाने तथा आपसी समझ एवं विश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है। इस पहल का उद्देश्य दंपतियों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना तथा परिवारों में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।
उक्त कार्य में परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी निरीक्षक श्रीमती लतेश वर्मा एवं उनकी टीम, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती प्रीति चहल, काउंसलर श्रीमती बीना शर्मा, श्री प्रसन्न कुमार, श्रीमती गजाला यासमीन एवं श्री अशोक बाटला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके द्वारा निरंतर काउंसलिंग के माध्यम से दंपतियों के बीच आपसी विवादों को सुलझाने तथा पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान-6.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के समाधान, दंपतियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने तथा परिवारों में सुखद एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


