पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने जनपद के तमाम थानों में तैनात बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
1 min read
पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ ने जनपद के तमाम थानों में तैनात बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
*मुजफ्फरनगर 16 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य विभागों के साथ मासिक गोष्ठी का किया आयोजन, बाल सुरक्षा एवं मानव तस्करी रोकथाम, साइबर टिपलाइन,बाल विवाह, कोटपा को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
जनपद मुजफ्फरनगर में महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी रोकथाम तथा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा एएचटीयू टीम, समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल अपचारी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, कोटपा एक्ट एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई एवं विभागीय समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में एएचटीयू टीम, अभियोजन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य श्री सन्दीप कुमार, श्री सचिन कुमार(चाइल्ड लाइन), श्रीमती पूजा नरौला(वन स्टॉप सेंटर), , श्री संदीप कुमार(श्रम विभाग), डॉ0 अर्पण जैन(सीएमओ ऑफिस) डॉ अजय फॉरेंसिक एक्सपर्ट सहित जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


