आगामी त्यौहारो को लेकर आज जिला पंचायत के सभागार में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की बैठक सम्पन्न
1 min read
आगामी त्यौहारो को लेकर आज जिला पंचायत के सभागार में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की बैठक सम्पन्न।
शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को सम्पन्न कराया जायेगा ————–जिलाधिकारी
त्यौहारो पर साफ-सफाई एवं पानी की व्यवस्था करायी जायेगी सुनिश्चित।
शरारती तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा—–एसएसपी
मुजफ्फरनगर-7 मार्च प्राप्तसमाचार के जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने आज जिला पंचायत सभागार में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि सभी त्यौहार प्रेम और सद्भाव के साथ मनाये जायें। उन्होने कहा कि होली पर्व उत्साह व सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की परम्परा रही है कि सभी धर्माे के लोग एक दूसरे के त्यौहारों मे अपने भागीदारी निभाते है और मिलजुल कर एक दूसरे के साथ त्यौहारो की खुशियों में शामिल होते है। उन्होने कहा कि होली का पर्व एक दूसरे को आपस में जोडने का पर्व है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि होली के पर्व पर अवैध शराब की बिक्री न होने पाये। उन्होने कहा कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले लोगो को चिन्हित करे तथा उन पर कठोर कार्यवाही करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि होली एवं ईद-उल फितर का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सदभाव के वातावरण में सम्पन्न कराना है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नगरपालिका एवं नगर पंचायतो के अधिशासी अधिकारियो को निर्देश दिये कि जनपद में त्यौहारो के दृष्टिगत साफ-सफाई, पानी एवं बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जनपद की प्रत्येक नगर पंचायत एवं नगरपालिका परिषद द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उन्होने अधिकारियो को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रो में भ्रमण कर यह भी सुनिश्चित कर ले कि जिस जगह पर होली लगाई गई है उसके ऊपर विद्युत लाईन न हो, जिससे कोई दुर्घटना न हो।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि त्यौहारो के दृष्टिगत सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमो से फैलाये गये किसी भी अफवाहो पर नागरिको को ध्यान नही देना है तथा आपसी भाई चारे से पर्व मनाना है।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार सहित पुलिस अधिकारी सभी एसडीएम, सीओ सहित गणमान्य नागरिक व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर में निर्देश दिए कि हर छोटी से छोटी घटना की भी जांच कर उसे गंभीरता से लिया जाएगा, बैठक के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी की मौजूद रहे, उल्लेखनीय है लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर का जिला पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तादी एवं पारदर्शिता के साथ परिश्रम के साथ कार्य कर रहा है एवं लगातार ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों में बैठक भी की जा रही है जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने निरंतर कड़े निर्देश दिए हैं कि हर हालत में सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए एवं कहीं से भी किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए पुलिस को पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं अपराधियों पर माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है यही कारण है कि मुजफ्फरनगर जनपद के अपराधिक जगत में पुलिस और प्रशासन का काफी हो नजर आ रहा है अनेक अपराधी तो ऐसे हैं जिन्होंने भूमिगत हो जाने में ही अपनी सुरक्षा समझी है या जनपद से बाहर भाग गए हैं।


