नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मुजफ्फरनगर में प्रथम बार आ रहे हैं अनिल कुमार जी पूरा कार्यक्रम जारी


उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मुजफ्फरनगर में प्रथम बार आ रहे हैं अनिल कुमार जी पूरा कार्यक्रम जारी। मुजफ्फरनगर 7 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने लोकप्रिय जन नेता श्री अनिल कुमार जी मंत्री बनने के पश्चात पहली बार अपने गृह जनपद मुजफ्फरनगर में पधार रहे हैं उनका पूरा कार्यक्रम उनके निजी शिव ने जारी कर दिया है जो इस प्रकार है

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का मुजफ्फरनगर दौरा कार्यक्रम जारी, कल आएंगे, पूरा अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के निजी सचिव मौहम्मद इस्माइल ने बताया कि नौ मार्च को प्रात: नौ बजे यूपी भवन से सरकारी कार द्वारा मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे।

रालोद विधायक अनिल कुमार पहुंचे सीएम कार्यालय, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद विधायक अनिल कुमार का गृह जनपद मुजफ्फरनगर में प्रथम आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है। आठ मार्च को वायुयान द्वारा लखनऊ से दिल्ली पहुंचकर यूपी भवन में रात्रि विश्राम किया जाएगा। तत्पश्चात नौ मार्च को दिल्ली से सरकारी कार द्वारा मुजफ्फरनगर के लिए काफिला रवाना होगा।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के निजी सचिव मौहम्मद इस्माइल ने बताया कि नौ मार्च को प्रात: नौ बजे यूपी भवन से सरकारी कार द्वारा मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे। तत्पश्चात यूपी गेट, मोहननगर से होते हुए मोदीनगर, मुरादनगर, मेरठ से भंगेला चैकपोस्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री अनिल कुमार का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद खतौली, भैंसी, चीतल ग्रांड, मंसूरपुर, गुप्ता रिसोर्ट पर स्वागत किया जाएगा।

शहर में टाउनहॉल स्थित चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा व कचहरी गेट पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अनिल कुमार विधानसभा क्षेत्र चरथावल से भी विधायक रह चुके हैं और इस बार भारी तादाद में मतों से विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी से विधायक का चुनाव जीते थे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार एक हरदिल अजीज राजनेता है जो सभी के दुख दर्द में सभी के साथ सदैव रहते हैं मुजफ्फरनगर जनपद में आगमन की सूचना से तमाम जनपद में हर्ष की लहर है उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने के पश्चात पहली बार श्री अनिल कुमार मुजफ्फरनगर जनपद में पधार रहे हैं सैकड़ो स्थान पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार के स्वागत किया जाने की जोरदार तैयारी की जा रही है कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के समर्थकों में भारी उत्साह है एवं मुजफ्फरनगर जनपद में अनेक स्थानों पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार के भव्य स्वागत किए जाएंगे श्री अनिल कुमार संघर्षशील जमीनी नेता है एवं आम जनता के सर्वाधिक चाहते भी हैं आम जनता श्री अनिल कुमार से बेहद प्यार भी करती है मुजफ्फरनगर जनपद के सर्व समाज में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के बड़ी संख्या में समर्थक हैं हिंदू मुस्लिम समुदाय में सभी लोग श्री अनिल कुमार का बेहद सम्मान भी करते हैं दैनिक सूरज केसरी परिवार उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार को हार्दिक बधाइयां देता है और मुजफ्फरनगर में कैबिनेट मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार आगमन पर हार्दिक स्वागत भी करता है.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon