क्रान्ति सेना ने लोकसभा चुनाव को लेकर की महत्त्वपूर्ण बैठक*कही निर्णय लिए गए
1 min read
मुजफ्फरनगर 9 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 9 मार्च 2024 को क्रांति सेना की एक विशेष महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी के निज निवास लक्ष्मण विहार नई मंडी मुजफ्फरनगर पर किया गया बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी ने की व क्रांति सेना के प्रमुख पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार जनता को फ्री राशन धार्मिक मामलों का बखान करके सत्ता पाना चाहती है जब कि आज मुख्य मुद्दा जनता के सामने शिक्षा चिकित्सा रोजगार और किसान संबंधी समस्याएं मुख्य हैं किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपने सुझाव रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा चुनाव सर पर आ जाने पर किसानों के प्रति सहानुभूति दिखानी शुरु की , और किसान संबंधी जो वायदे सरकार ने पिछले चुनाव के वक्त किए थे उनमें से कितने पूरे किए , आज तक फसलों पर msp भी सरकार ने लागू नहीं की अब ऐसे में देखना यह है कि क्रांति सेना द्वारा अपना कोई प्रत्याशी मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर उतरना है या फिर कोई और निर्णय लेना है सभी वक्ताओं के सुझाव सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जी ने कहा कि जल्द ही सभी कार्यकर्ताओं को बुलाकर रणनीति तय की जाएगी और एक बड़ा निर्णय लोकसभा चुनाव को लेकर क्रांति सेना द्वारा लिया जाएगा और जो भी निर्णय लिया जाएगा वह क्रांति सेना और आमजन के हित में लिया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप सेमनोज सैनी प्रदेश महासचिव क्रांति सेना, योगेंद्र शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांतिसेना, पूनम अग्रवाल मण्डल अध्यक्ष क्रान्ति सेना महिला मोर्चा,पूनम चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, अनिल चौधरी मंडल सचिव किसान क्रांति सेना लोकेश सैनी जिला महासचिव क्रांति सेना देवेंद्र चौहान जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार सेना संजीव वर्मा जिला उपाध्यक्ष क्रांति सेना, नरेन्द्र शर्मा जिला सचिव,नरेंद्र ठाकुर जिला सचिव क्रांति सेना अंजू त्यागी जिला महामंत्री क्रांतिसेना महिला मोर्चा , कंचन बाटला जिला मंत्री, अनोखी जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा आदि उपस्थित रहे पता यह भी चला है कि क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय भी इस बैठक में दिए हैं जिनका खुलासा कोई भी नहीं कर रहा है अब देखना यह है कि क्रांति सेना के आगामी क्या कम होंगे और उनका लोकसभा चुनाव 2024 के लिए क्या निर्णय होगा यह कहना अभी मुश्किल हो रहा है परंतु यह बात सच है कि मुजफ्फरनगर जनपद में इस समय क्रांति सेना के कार्यकर्ता सर्वाधिक सक्रिय है एवं लगातार किसी न किसी मुद्दे को लेकर आंदोलन करते रहते हैं और आंदोलन के लिए तैयार भी रहते हैं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर अनेक बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं कुल मिलाकर वर्तमान में क्रांति सेना का मुजफ्फरनगर जनपद में काफी वजूद और मजबूत वजूद माना जा रहा है अब देखना यह है कि ऊंट किस करवट बैठता है और क्रांति सेना किसका सहयोग करती है या किसका विरोध करती है इस पर अभिमंथन चल रहा है जो बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें सभी कार्यकर्ता अत्यंत ही बेहतरीन अंदाज में समाज की सेवा में लगे हैं।


