नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव एवं सीओ मंडी रूपाली राव के नेतृत्व में हुआ

1 min read

एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव एवं सीओ मंडी रूपाली राव के नेतृत्व में हुआ जबरदस्त फ्लैग मार्च: जनसुनवाई के क्षेत्र में आम जनता द्वारा मैडम अपूर्वा यादव की जोरदार प्रशंसा मुज़फ्फरनगर 10 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार आज थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सिखरेडा , धंधेरा, सिखेड़ा ,बेहरा आसा, दाहखेड़ी आदि जगह परगना अधिकारी एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव और सीओ नई मंडी रुपाली राव ने आइटीबीपी के जवानों साथ फ्लैग मार्च किया! फ्लैग मार्च के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाशों से प्रभाभित होने वाले व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, प्रतिष्ठित व्यक्तियों आदि से वार्ता की! चिन्हित व्यक्तियों को आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर हिदायत दी गई!! इस दौरान एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने निर्देश दिए की हर हालत में लोकसभा चुनाव 2024 अत्यंत पारदर्शिता एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया जाएगा और अपराधिक तत्व बदमाशों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी उन्हें पहले ही चिन्हित किया जा चुका है फलैग मार्च के दौरान एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात निर्देश दिए की सभी कार्य नियम अनुसार किए जाने चाहिए एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव ने क्षेत्र के आपराधिक तत्व एवं गैर कानूनी कार्यो से जुड़े आपराधिक छवि के लोगों को भी कड़ी चेतावनी दी और कहा कि मामूली शिकायत आने पर भी उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव के नेतृत्व में किए गए फ्लैग मार्च का बहुत ही बेहतरीन संदेश पूरे क्षेत्र में गया है और लोगों में सुरक्षा की भावना जगी है उल्लेखनीय है कि एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव द्वारा लगातार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है और लगातार जनसंपर्क करके लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में भी यूपी जिला अधिकारी एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव जी लगातार अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करती हैं एवं शिकायतकर्ताओं की शिकायतें और समस्याएं अत्यंत ही पारदर्शिता पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण भी तत्काल करती हैं तहसील खतौली जनपद मुजफ्फरनगर की बहुत ही संवेदनशील तहसीलों में से एक मानी जाती है यहां पर भूमि राजस्व संबंधी बहुत सारे प्रकरण प्रतिदिन आते हैं परंतु सभी प्रकरणों की सुनवाई एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव जी बहुत ही ध्यान पूर्वक सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण करती है खतौली के नागरिकों ने बताया कि खतौली क्षेत्र में एसडीएम खतौली अपूर्व यादव जी लगातार मिलावट खोरों और राशन डीलर्स आदि की जांच करने हेतु अभियान चलाए हुए हैं और इसमें उन्हें सफलता भी मिल रही है वह लगातार इस संदर्भ में समय-समय पर चेतावनी भी देती रहती है और इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं जनता से संबंधित कोई भी सार्वजनिक कार्य हो करने में कभी भी एसडीएम साहिबा रुकती नहीं है जन मानस का कहना है कि रोजमर्रा आम जनता के छोटे-मोटे सभी कार्यों की सुनवाई एसडीएम खतौली अपूर्व यादव जी नियमित रूप से और निरंतर करती रहती है उनके कार्यों और कार्यों प्रणाली की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है पूरे क्षेत्र का लगातार भ्रमण भी एसडीएम साहिबा करती रहती है उल्लेखनीय है कि जब अधिक भीड़ होती है जनता की तब जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर द्वारा एसडीम खतौली अपूर्वा यादव जी को कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में बुलाया जाता है और जिलाधिकारी महोदय और एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव जी संयुक्त रूप से आम जनता की समस्याओं का शिकायतों का तत्काल ही निरंतर निस्तारण करते हैं.

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon