नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

समाजवादी पार्टी ने की संविधान मानस्तम्भ की स्थापना


ज़िया चौधरी,राकेश शर्मा ने कहा संविधान रक्षा समाजवादी पार्टी का मुख्य एजेंडा
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया गया।
जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि संविधान व आरक्षण बचाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी प्रमुखता से लड़ती रहेगी। इसी क्रम में संविधान मान स्तंभ की स्थापना सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा कार्यालय पर की गई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण बचाए रखने के लिए आरक्षण दिवस समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में मना रही है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा की हर वर्ग को सम्मान और हर वर्ग को अधिकार के साथ समाजवादी पार्टी पीडीए के अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। भाजपा द्वारा संविधान व आरक्षण से छेड़छाड़ तथा निजीकरण के नाम पर आरक्षण से वंचित करने का खेल भाजपा को महंगा पड़ेगा। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा सपा कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ स्थापित करते हुए संविधान को बचाने के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया।
कारगिल शहीद दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कारगिल शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक,सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल, सपा नगर महासचिव सलीम मलिक, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरेशी, मुकेश वशिष्ठ सपा जिला सचिव पवन पाल, रमेश चंद शर्मा, वसीम राणा, नवाब इम्तियाज कुरैशी, सुमित पवार बारी, तरुण सौदे एडवोकेट, सभासद सुंदर सिंह, हसीब राणा,जियाउल चौधरी, चेतन देव आर्य, नावेद रंगरेज, रजत शर्मा, अखलाक चौधरी, नासिर खान, तरुण शर्मा, हुसैन राणा, अलीशेर अंसारी, मोहम्मद बिलाल सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon