अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह ने प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
1 min read
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी गम्भीर सिंह ने प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
___________________________
मुजफ्फरनगर, 7 नवंबर 2026 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के निर्देशन में जनपद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात जनसंख्या गणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसील एवं नगरीय चार्ज क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय का अंतिम दिवस सफलता पूर्वक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी श्री गम्भीर सिंह द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य को सुचारु, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील सदर, तहसील खतौली, तहसील बुढ़ाना एवं तहसील जानसठ सहित नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर व खतौली तथा विभिन्न नगर पंचायतों के लिए प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
तहसील सदर क्षेत्र के कार्मिकों का प्रशिक्षण श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज, तथा दी एसoडीo पब्लिक स्कूल, जानसठ रोड स्थित केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। तहसील खतौली के लिए मैपल एकेडमी, तहसील बुढ़ाना के लिए राखी पब्लिक स्कूल एवं मैपल एकेडमी, बुढ़ाना; जबकि तहसील जानसठ के लिए एंबिएंस एकेडमी, जानसठ तथा गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल, स्थित प्रशिक्षण केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के लिए माउंट लिट्रा जी स्कूल, लिंक रोड एवं एसडी पब्लिक स्कूल, भोपा रोड तथा नगर पालिका परिषद खतौली के लिए सेंट थॉमस स्कूल, खतौली में प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायतों के लिए भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विद्यालयों एवं कार्यालय परिसरों में प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं, कुल 14 प्रशिक्षण केन्द्र स्थलों पर फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रांगणों एवं पर्यवेक्षकों को गहनता के साथ प्रशिक्षण दिया गया
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जिला जनगणना अधिकारी श्री गम्भीर सिंह ने निर्देशित किया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से प्राप्त करें तथा जनगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं अपने दायित्वों की भली-भांति जानकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता सही आंकड़ों के संकलन, कार्मिकों की दक्षता तथा सभी स्तरों पर प्रभावी समन्वय पर निर्भर करती है।
उन्होंने संबंधित प्रशिक्षण केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केंद्रों पर बैठने की समुचित व्यवस्था, आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। प्रशिक्षण में कार्मिकों की नियमित उपस्थिति, कार्यक्रम की सतत निगरानी तथा प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं का समय से समाधान किया जाए।
जिला जनगणना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत तैयारियां पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर क्षेत्र में जनगणना कार्य संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित एवं तैयार हों।


