नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में कावड़ यात्रा में लगी एटीएस की कंपनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने किया ब्रीफ

1 min read

मुजफ्फरनगर 27 जुलाई का समाचार के अनुसार
कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने ATS SPOT कमांडो टीम को शिव चौक पर किया ब्रीफ।

कांवड़ यात्रा- 2024 को निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आतंकवादी घटना की रोकथाम के लिए ATS SPOT कमांडो टीम का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हो गया है जो शिव चौक पर तैनात रहेगी।

शिव चौक पवित्र स्थल है जहां पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से आये कांवडिये परिक्रमा करके जाते है। सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस के अतिरिक्त 01 कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स, 06 कम्पनी पीएसी व फ्लड यूनिट तैनात है साथ ही एन्टी सेबोटाज टीम व बीडीडीएस (बोम्ब डिटेक्शन एण्ड डिस्पोजल स्कवॉड) द्वारा निरंतर जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। आज दिनांक 27.07.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा ATS SPOT कमांडो टीम को शिव चौक पर ब्रीफ करते हुए किसी भी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए शिव चौक व आस-पास के स्थानों को ATS के सुपुर्द किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon