पत्नी के प्रेम-प्रसंग से दुखी पति ने की आत्महत्या, देख ली थी प्रेमी के साथ अश्लील फोटो
1 min read
मुजफ्फरनगर में पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के अश्लील फोटो देख लिए थे। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य के खिलाफ तितावी थाने पर तहरीर दी गयी है। मृतक की बेटी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक की आरोपित पत्नी को हिरासत में ले लिया।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर निवासी भूरा की 12 साल पूर्व गांव लुहारी खुर्द में शादी हुई थी, उसके चार बच्चे भी है। कुछ महीने पूर्व उसकी पत्नी का प्रेम-प्रसंग बघरा निवासी एक युवक से हो गया। युवक उसके घर काफी आने-जाने भी लगा। भूरा ने इस बात का विरोध किया। महिला के प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव में भी हो गई थी। वह अक्सर अपने प्रेमी के साथ घर से बाहर भी जाती थी। गांव के लोगों ने पत्नी के प्रेम प्रसंग के बारे में उस पर छीटाकशी करने लगे। शुक्रवार को तंग आकर भूरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो शव लटका हुआ मिला।
सूचना पर तितावी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह देखकर मृतक भूरा की पत्नी पत्नी घर से फरार हो गई। हालांकि लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने भूरा की पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। भूरा की 11 साल की बेटी ने पुलिस को पिता की आत्महत्या का कारण बताया। बेटी ने बताया किसी व्यक्ति से दोस्ती के कारण उसकी मम्मी से पापा का झगड़ा होता रहता था। इसके पापा ने उसकी मम्मी को चेतावनी दी थी, लेकिन वह मान नहीं रही थी। इस संबंध में थाने पर उसकी पत्नी, प्रेमी और दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है।

