नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

पुलिस मॉडर्न स्कूल की 20वीं वर्षगांठ: जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

1 min read

मुजफ्फरनगर 27 जुलाई प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल की 20 वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों व शिक्षकों को किया सम्मानित , बच्चों को उज्जवल भविष्य़ के लिये दिये टिप्स तथा शिक्षकों द्वारा बच्चों को दी जा रही बेहतर शिक्षा के लिए धन्यवाद देते हुए किया प्रोत्साहित।

पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा व बेहतर शैक्षिक माहौल देने के उद्देश्य से वर्ष 2004 में जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस मॉर्डन स्कूल की स्थापना की गयी थी। आज दिनांक 27.07.2024 को पुलिस मॉर्डन स्कूल के स्थापना की 20 वीं वर्षगांठ मनायी गयी । इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह महोदय पुलिस मॉर्डन स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। सर्वप्रथम जिलधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलन कर व भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात स्कूल के स्टाफ द्वारा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस मॉर्डन स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस मार्डन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मननोहक प्रस्तुतियां दी गयी। इस दौरान पुलिस मॉर्डन स्कूल में स्थित शूटिंग रेंज में विद्यार्थियों के मध्य शूटिंग प्रतियोगता तथा अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्कूल के स्टाफ को भी सम्मानित किया गया तथा इसी प्रकार मेहनत से बच्चों को अच्छी शिक्षा व शैक्षिक माहौल प्रदान करने के लिये प्रेरित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उज्जवल भविष्य के लिए स्कूली बच्चों को टिप्स दिये गये, महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि खूब मन लगाकर पढाई करें, किसी विषय में जानकारी न होने पर शिक्षक से पूछे तथा खेलकूद के लिए अवश्य समय निकाले। बच्चों द्वारा भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से कई सवाल पूछे गये जिनका उत्तर भी महोदय द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सन्दीप भागिया, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस मॉर्डन स्कूल का स्टाफ तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon