नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
November 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ चल रही मुहिम में साथ खड़े हुए व्यापारी नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता!


मुजफ्फरनगर 28 जुलाई प्राप्त समाचार केअनुसार
जिले में फर्जी अस्पतालों के बिना डिग्री वाले डॉक्टर एवं पैथोलॉजी लैब का जाल फैला हुआ है। संयुक्त हिंदू महासभा ने मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के नामित सदस्य सुभाष चौहान को इस बारे में एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया था। सुभाष चौहान ने इस बात का संज्ञान लेते हुए इस बारे में मा० मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं सीएमओ को अवगत कराया गया।इस विषय मे श्री एस एस दास चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा पूर्ण समर्थन किया गया। इस सभा में संदीप दास अधिवक्ता व ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संविधान में नागरिकों को उचित स्वास्थ्य प्राप्त करने का मौलिक अधिकार प्राप्त है जिसके लिए शासन एवं प्रशासन कटिबंध है सभा में उपस्थित अशोक बाटला प्रदेश संयुक्त मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने कहा कि नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने भी समर्थन करते हुए कहा कि नागरिकों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। तरुण मित्तल युवा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन, मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने कहा की नागरिकों एवं युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही होनी जरूरी है। संदीप दास जी ने कहा कि वह संबंधित व्यक्तियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध मानवाधिकारों के रक्षार्थ विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिसका समर्थन सभा में उपस्थित सुभाष चंद्र गुप्ता लोकेश चंद्र संजय अग्रवाल विजय गोयल एडवोकेट, प्रकोष्ठ, हर्ष जैन, सुधीर कुमार, शोभित जैन, पंकज जैन एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

More Stories

Right Menu Icon